फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनने, थूकने पर छह लोगों का चालान

विज्ञापन
12 मुनिकीरेती क्षेत्र में मास्क न पहने पर चालान काटती नगर पालिका की टीम। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
कोरोना को लेकर नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन की ओर से बिना मास्क पहने इधर उधर घूमने वालों और दीवारों पर थूकने वाले छह लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार ने बताया कि पालिका प्रशासन की ओर से खारास्रोत और आसपास क्षेत्र में बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क के घूम रहे पांच लोगों के 100-100 रुपये का चालान काटा गया। वहीं इधर-उधर थूकने पर एक व्यक्ति का चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि कुल 600 रुपये का राजस्व एकत्रित किया गया। पंवार ने बताया कि जो भी व्यक्ति पालिका क्षेत्र में बिना मास्क के घूमेगा, उसका चालान काटा जाएगा। इस दौरान टीम ने बिना मास्क इधर उधर घूमने वालों को मास्क भी बांटे। पालिका प्रशासन की ओर से लोगों को कोविड को लेकर जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर कर निरीक्षक अनुराधा गोयल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें