फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारघाटी में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित, मिलेगा पल-पल का अपडेट

Sat, 29 Apr 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
automatic weather station - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केदारघाटी के ग्राम हुड्डू में शर्द संस्था ने ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित किया है। इसकी मदद से रोजाना मौसम की 12 पैरामीटर में जानकारी मिलेगी। इसमें 5 वर्ष का प्रतिदिन का डाटा भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन


टेरी (द एनर्जी एंड रिर्सोसेस इंस्टीट्यूट) के अंतर्गत स्थापित स्टेशन की मदद से हुड्डू गांव सहित हवाई क्षेत्र में एक किमी दूरी के मौसम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। तापमान, आर्द्रता, विजिबिलिटी, विंड, बारिश व बर्फ मापन, सूर्य की तपन क्षमता, अल्ट्रा वॉयलेट रेज का प्रतिदिन का डाटा भी इसके जरिए एकत्र किया जा सकेगा।

स्टेशन की मदद से क्षेत्र में हल्की, तेज या भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावनाओं का पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा। इसका सबसे अधिक लाभ खेती में मिलेगा। इन आंकड़ों की मदद से गांव सहित उस क्षेत्र में गर्मी, सर्दी और बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


संस्था के सचिव डॉ. कैलाश भट्ट ने बताया कि स्टेशन का लिंक सेटलाइट से है, जिस कारण प्रतिदिन प्राप्त होने वाला मौसम संबंधित डाटा दिल्ली कार्यालय को भी प्राप्त हो रहा है। डाटा की मदद से कुछ समय में क्षेत्र, ब्लॉक व जिले के मौसम का आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें