फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर थाना क्षेत्र में चार साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने मासूम को बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत के बाद राजपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक महिला राजपुर क्षेत्र में एक सोसाइटी में लोगों के घरों में काम करती है और वहीं रहती है। वहां किशन कुमार निवासी वीरवार शाहरसा विहार भी हाउस कीपिंग का कार्य करता है। बताया जा रहा है महिला सुबह काम पर गई थी। उसकी बच्ची अकेली थी। इसी दौरान आरोपी किशन वहां आया और बच्ची को अकेला देखकर फुसला कर बाथरूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने जब इस बात की जानकारी अपनी मां को दी तो मां ने तत्काल इसकी सूचना राजपुर थाने आकर दी।
एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को सुसायटी से ही देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें