फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!

Tue, 01 Apr 2014 09:46 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों को लेकर अलग-अलग वर्गों के लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को मिला एक और 'दुश्मन'

प्रत्याशी तय हुए नहीं लेकिन हर प्रत्याशी अपनी पार्टी और प्रत्याशी के जीत के दावे करने लगे हैं।

ज्योतिषियों ने भी विभिन्न राजनीतिक दलों की ग्रह दशा को लेकर अपना गणित बिठाया है। ज्योतिषियों के मुताबिक नया संवत्सर भारतीय राजनीति में विशेष महत्व रखेगा।

शनि राहु की युति से चुनाव में असंतोषजनक स्थिति

ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी में सभी ग्रह अनुकूल होने के बावजूद शनि राहु की युति चुनाव में संतोषजनक स्थिति बनाने में बाधा डालेगी।

पढ़ें, चारधाम मार्ग खोलने को लगाई जान

इसके साथ ही भाजपा को सत्ता के करीब पहुंचने में बिखराव का सामना करना पड़ सकता है।

कुछ ऐसे रहेंगे लोकसभा चुनाव

कांग्रेस: पार्टी के सभी ग्रह अनुकूल हैं लेकिन शनि राहु की युति से उसे संतोषजनक स्थिति बनाने में बाधा पैदा हो सकती है। जून के बाद बृहस्पति के उच्च राशि में जाने से संगठन में बदलाव संभव है।

भाजपा: राशि और लग्न के अनुसार भाजपा को अनुरूप सफलता मिलेगी। सत्ता के करीब पहुंचने में बिखराव का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें, नरेंद्र मोदी के गढ़ में राहुल सेना 'सुस्त'

पार्टी के प्रधानमंत्री पद के घोषित प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की राशि में शनि की दृष्टि भी है। इसलिए संघर्षपूर्ण स्थिति रहेगी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी करेगी कई बदलाव

सपा: समाजवादी पार्टी के लिए सामान्यतया अनुकूल स्थिति बन सकती है। नई ताकतों को जोड़कर अलग संगठन बना सकते हैं।

बसपा: पूर्व की स्थिति में सुधार संभव है।

आप: आम आदमी पार्टी कई बदलाव कर सकती है। इसके प्रत्याशी कइयों का गणित बिगाड़ सकते हैं, लेकिन सफलता सामान्य मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें