फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन लड़ेगा चुनाव, एनडी तिवारी के सुपुत्र करेंगे फैसला

Tue, 01 Apr 2014 09:00 AM IST
अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के स्वागत को भारी भीड़ तो उमड़ी परंतु कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाने का इरादा भी जता दिया।
विज्ञापन


पढ़ें, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को मिला एक और 'दुश्मन'

इस दौरान रोहित शेखर ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के संबंध में रायशुमारी कर रहे हैं। इस संबंध मे वह दो अप्रैल को निर्णय लेंगे कि कौन चुनाव लड़ेगा।

केसी बाबा ने कार्यकर्ताओं को कराया चुप

कलश मंडप में सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व सांसद डा. महेंद्र पाल, पूर्व सहकारिता मंत्री चौधरी समर पाल सिंह, हाजी कमर आलम, शफीक अंसारी, मुकेश मेहरोत्रा, मनोज जोशी, विमला गुडिया, मुक्ता सिंह, अलका पाल, रोशनी बेगम, विमल गुडिया, नरेंद्र गुडिया, इंदू मान, संतोष मेहरोत्रा, चेतन अरोरा, लवीश अरोरा, आसिफ रजा, राशिद फारुकी, केशव अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, संजय चतुर्वेदी, अलका पाल, शिवनंदन अग्रवाल, शोभित गुड़िया ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का स्वागत किया।

पढ़ें, चारधाम मार्ग खोलने को लगाई जान

मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे टिकट देगी कार्यकर्ता उसी को चुनाव लड़ाएंगे। इस पर सांसद केसी सिंह बाबा ने कार्यकर्ताओं को चुप कराया। तब तिवारी ने भी कहा कि बाबा के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी।
विज्ञापन

तिवारी ने बमुश्किल पहचाने अपने करीबी

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी काफी कम सुन रहे थे। वह अपने करीबियों को भी ठीक से नहीं पहचान रहे थे।

पढ़ें, नरेंद्र मोदी के गढ़ में राहुल सेना 'सुस्त'

केवल मुस्कुरा कर और एक टक देख कर लोगों के अभिवादन का जवाब दे रहे थे। हमेशा उनके साथ साये की तरह रहने वाले ओएसडी भवानी भट्ट ही तिवारी की बुदबुदाती आवाज को समझ कर लोगों को समझा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें