फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम समर्थकों ने आश्रम में की मारपीट

Tue, 12 Nov 2013 11:02 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ आसाराम जेल में बंद है तो देहरादून में उनके समर्थक भी जेल जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


दो कर्मचारियों की पिटाई कर दी
सोमवार को राजधानी में पानी भरने पर आसाराम समर्थकों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों की पिटाई कर दी। घटना से नाराज शहर के पेट्रोल पंप संचालकों ने हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पढ़ें, एक साल तक टिहरी बांध की झील में चलेंगी 'मुफ्त' बोट

पेट्रोल पंप संचालकों ने हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सहस्त्रधारा रोड स्थित सेठी पेट्रोल पंप के सेल्समैन संतोष और रविंद्र काम निपटाकर समीप ही आसाराम आश्रम के बाहर नल पर पानी भरने के लिए गए।
विज्ञापन


इसी बीच आश्रम के करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने दोनों सेल्समैनों को भविष्य में नल का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

लाठी, डंडों से जमकर पिटा
आरोप है कि आसाराम आश्रम के कार्यकर्ताओं ने संतोष और रविंद्र की लाठी, डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इसमें संतोष को गंभीर चोटें आई हैं। इसकी जानकारी मिलने पर सेठी पेट्रोल पंप के मालिक और एसोसिएशन के पदाधिकारी अमरजीत सेठी समेत शहर के कई पंप संचालक घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पढ़ें, मॉर्निंग वॉक पर मिले हाथी तो उसे न कहें 'गुड मॉर्निंग'

उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवकों से मामले की जानकारी ली। बाद में पंप संचालकों ने पुलिस पर मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। देर रात घटना स्थल पर आसाराम समर्थकों और पंप मालिकों बवाल जारी था।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें