फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: देहरादून में रैली के तुरंत बाद अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित, बिना मास्क आए थे नजर, तस्वीरें

Tue, 04 Jan 2022 10:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केजरीवाल के कोरोना संक्रमित आने से बाद से दिल्ली से देहरादून तक हड़कंप मच गया है। सोमवार को अरविंद केजरीवाल देहरादून में रैली करने पहुंचे थे। उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
देहरादून में चुनाव रैली को संबोधित करने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच और आइसोलेशन में जाने की अपील की है।

उत्तराखंड चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जनसभा, अब हल्के में नहीं ले पाएंगी भाजपा और कांग्रेस, तस्वीरें
बिना मास्क आए थे नजर
वहीं केजरीवाल के कोरोना संक्रमित आने से बाद से दिल्ली से देहरादून तक हड़कंप मच गया है। सोमवार को अरविंद केजरीवाल देहरादून में रैली करने पहुंचे थे। उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था। इतना ही नहीं अपने संबोधन को बीच में वह कई बार खांसते हुए भी नजर आए। यह रैली परेड ग्राउंड में आयोजित की गई थी। इस दौरान रैली में खासी भीड़ उमड़ी थी। 

उत्तराखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 189 नए मामले, अब 523 हुए एक्टिव मामले
केजरीवाल ने मंच पर कई नेताओं से मुलाकात की थी और पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया था। वहीं राज्य आंदोलनकारियों ने भी मंच पर उनका स्वागत किया था। केजरीवाल इन सभी लोगों के डायरेक्ट संपर्क में आए थे। जिससे अब स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आप पार्टी की रैलियों ने भाजपा-कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। आप की रैलियों में उमड़ रही भीड़ से भाजपा-कांग्रेस असहजता महसूस करने लगी है। सोमवार को आयोजित रैली में भी खासी भीड़ थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव से ठीक पहले पहली बड़ी रैली में उम्मीदों के अनुरूप उमड़ी भीड़ से आप के नेता भी गदगद नजर आए। मंच से केजरीवाल भी इस बात को कहने से नहीं चूके कि लोगों में क्या जज्बा है। 
 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल के भाषण के दौरान कुछ नेताओं ने अपने समर्थकों को पानी और खाना बांटा। इस दौरान दोनों चीजों को पाने के लिए कार्यकर्ताओं में मारामारी मच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नेताओं ने बड़ी मुश्किल से समर्थकों को संभाला और उन्हें खाना और पानी दिया। कुछ नेताओं ने समर्थकों के लिए पूड़ी-आलू भी पैक करवाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें