वित्त मंत्री अरुण जेटली नौ सितंबर को नैनीताल राजभवन पहुंच रहे हैं। वह 13 सितंबर तक नैनीताल राजभवन में रुकेंगे।
इसकी तैयारी को लेकर दिन भर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगे रहे। सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री जेटली नौ सितंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से तीन बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
जहां से सड़क मार्ग द्वारा नैनीताल राजभवन पहुंचेंगे और वही ठहरेंगे। सूत्रों के अनुसार इसके अलावा वित्त मंत्री जेटली का जागेश्वर आदि जगहों को जाने का भी कार्यक्रम है।
डीएम दीपक रावत और एसपी सिटी यशवंत सिंह ने जेटली के नैनीताल के चार दिनी प्रवास की पुष्टि की है।