फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कैदियों ने जूस पीकर खत्म की भूख हड़ताल

Thu, 08 Sep 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
जिला कारागार रोशनाबाद में कैदियों ने तीसरे दिन जूस पीकर अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने कैदियों को भरोसा दिलाया कि उनकी बात शासन तक पहुंचा दी गई है। इसके बाद कैदी जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म करने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन


14 वर्ष की सजा पूरी कर चुके कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर आगरा सहित यूपी की कई जेलों में कैदियों के आंदोलन की हवा हरिद्वार तक आ पहुंची थी। कैदियों ने 14 वर्ष की सजा पा चुके कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी।

इस बीच जेल प्रशासन के अलावा पुलिस और सिविल प्रशासन भी कैदियों को मनाने में जुटा रहा लेकिन कैदी भूख हड़ताल से पीछे हटने को तैयार नहीं थे। बुधवार को जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने कैदियों को मनाया कि उनकी मांग शासन तक पहुंचा दी गई है और इस पर फैसला सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक ही होना है। इसके बाद कैदी भूख हड़ताल खत्म करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें