फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार दिन में उतरे सेना के दो बड़े विमान, उत्तरकाशी भेजने को लाए मशीन

Mon, 20 Nov 2023 10:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

दोनों विमानों से क्रेन की सहायता से मशीन और उपकरण उतारकर ट्रकों से उत्तरकाशी भेजा गया। उत्तरकाशी में चलाए जा रहे रेस्क्यू के लिए सी-17 ग्लोबमास्टर विमान दोपहर करीब एक बजे एयरपोर्ट पर उतरा।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर विमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के लिए सोमवार को एयरपोर्ट पर पहली बार दिन में भारतीय वायुसेना के दो भीमकाय विमान सी 17-ग्लोबमास्टर और हरक्यूलिस ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

विज्ञापन


दोनों विमानों से क्रेन की सहायता से मशीन और उपकरण उतारकर ट्रकों से उत्तरकाशी भेजा गया। उत्तरकाशी में चलाए जा रहे रेस्क्यू के लिए सी-17 ग्लोबमास्टर विमान दोपहर करीब एक बजे एयरपोर्ट पर उतरा। विमान को एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने खड़ा कर मशीनों को नीचे उतारा गया। उसके लगभग एक घंटे बाद दोपहर 2:10 बजे हरक्यूलिस विमान ने भी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।

VIDEO : ऑपरेशन सिलक्यारा...मशीन और उपकरण लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर दिन में उतरे सेना के दो भीमकाय विमान
विज्ञापन


इसके बाद इस विमान को टर्मिनल के सामने से घुमाकर एंटीआरओ परिसर ले जाया गया। सी-17 ग्लोबमास्टर इससे पहले कई बार देर रात देहरादून एयरपोर्ट पर सैन्य समान लेकर उतर चुका है। सिलक्यारा हादसे के बाद भी यह विमान एयरपोर्ट पर तीन बार देर रात्रि मशीन और उपकरण लेकर उतर चुका है। सोमवार को दिन में ही दोनों विमानों ने अन्य उड़ानों के मूवमेंट के बीच लैंडिंग की। इससे कोई फ्लाइट प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन


देहरादून एयरपोर्ट पर रेस्क्यू के लिए देर रात तक सैन्य विमानों की आवाजाही चल रही है। जिस कारण एयरपोर्ट पर सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी एजेंसियां फ्लाइटों, चार्टर्ड विमानों के साथ ही सैन्य विमानों को भी काफी अच्छे तरह से हैंडल कर रही हैं।
- प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें