फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः हथियारों की तस्करी करने वाला दबोचा, भारी मात्रा में देसी असलाह व कारतूस बरामद

Mon, 22 Feb 2021 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
एसटीएफ ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले को ऊधमसिंहनगर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में देसी असलाह व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी इन असलाह को उत्तर प्रदेश के जहानाबाद से खरीदकर उत्तराखंड में बेचता था। एसटीएफ आरोपी के साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि काफी दिनों से अवैध हथियारों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। कुछ सूचनाओं को पुख्ता करते हुए इन तस्करों की गिरफ्तारी के लिए व्यूह रचना की गई। इस बीच सूचना मिली थी कि ऊधमसिंहनगर के पुलभट्टा क्षेत्र में हथियार आने वाले हैं।

इस पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। संदिग्ध से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम वीरेंद्र पाल निवासी ग्राम गौनेरी दान, जहानाबाद, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी में उसके पास से सात देसी तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


इनमें 315 बोर के चार और 312 बोर के तीन तमंचे शामिल थे। जबकि, दोनों के दो-दो कारतूस भी बरामद किए गए। पता चला कि यह जहानाबाद से 10 हजार रुपये में तमंचा खरीदता था और 20 हजार रुपये में उत्तराखंड की विभिन्न जगहों पर बेचता था। आरोपी ने बताया कि वह बीते 10 साल से किच्छा में रहकर पल्लेदारी करता है।

खरीदारों की पड़ताल में लगी एसटीएफ
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ इस बात की पड़ताल में भी लगी है कि उसने यह असलाह किन-किन लोगों को बेचे हैं। जानकारी यह भी मिली है कि वीरेंद्र काफी लंबे समय से हथियारों की तस्करी कर रहा था। बताया कि अवैध असलाह की तस्करी करने वाले गिरोह पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही इसके लिए एक टीम को भी गठित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें