फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के वीआईपी नंबर के लिए एक से करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दीपावली के मौके पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री को लेकर ऑटोमोबाइल्स डीलरों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वही वाहनों के पंजीकरण को लेकर परिवहन विभाग ने पंजीकरण के लिए नंबरों की नई सीरीज जारी कर दी है। मनचाहा वीआईपी नंबर पाने के लिए एक से छह नवंबर तक आवेदन का मौका है। 10 नवंबर को नंबरों की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रशासन) द्वारिका प्रसाद ने बताया कि डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन पर प्रक्रिया पूरी करने के बाद पत्रावली परिवहन विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। दस्तावेज की जांच और अन्य प्रक्रिया के बाद वाहन का नंबर आवंटित कर दिया जाएगा। नंबरों की नई डीएफ सीरीज जारी की गई है। आकर्षक एवं अतिविशिष्ट नंबरों के लिए वाहन स्वामियों को एक से लेकर छह नवंबर तक आवेदन करना होगा और 10 नवंबर को नंबरों की नीलामी की जाएगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले वाहन स्वामी को नंबर आवंटित किए जाएंगे। जो वाहन स्वामी पहली बार नीलामी में नहीं शामिल हो पाएंगे, वे दोबारा 16 से 21 नवंबर तक विशेष नंबरों के आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोबारा नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें