फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकेंड डिवीजन पास हुआ उच्च शिक्षा विभाग

Sat, 30 Nov 2013 01:20 PM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से घोषणाओं की डंप पड़ी फाइलों को उच्च शिक्षा विभाग पूरा करने की कोशिश में लगा है। उच्च शिक्षा विभाग अब तक इन घोषणाओं में से 21 पूरी कर चुका है। तो ये माना जा सकता है कि इसमें विभाग सेकेंड डिवीजन में पास हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत चुनाव पर घिरी सरकार, सामने 2 चुनौती

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की ओर से की 42 घोषणाएं की गई थीं। इन घोषणाओं में से विभाग ने आधी घोषणाएं पूरी कर ली हैं। लेकिन कुछ ऐसी है जिनमें कार्य प्रगति पर है तो कुछ फंसी हुई हैं।

लेखा-जोखा पेश किया जाएगा
मुख्यमंत्री ने दो दिसम्बर को समीक्षा बैठक बुलाई है। जिसमें उनके द्वारा की गई घोषणाओं का लेखा-जोखा पेश किया जाएगा।

इसमें नए डिग्री स्कूल खोलने, भवन निर्माण, नए संकाय और स्टॉफ आदि से जुड़ी घोषणाएं शामिल हैं। इसमें बहुप्रतीक्षित देहरादून के रायपुर स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज भी शामिल है। जिसमें शिक्षकों व अन्य पदों को सृजित कर लिया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें, भाभी को अकेला देख कमरे में घुसा, कर डाली घिनौनी हरकत

उच्च शिक्षा विभाग इन दिनों मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की फाइल पलटा रहा है। कुछ पुरानी योजनाओं जमीं धूल हटाई जा रही है। वहीं जिन योजनाओं को पूरा कर लिया है उनकी उन्हें प्रमुखता से सूची में शामिल किया गया है।

एक महीने में दौड़ने लगीं फाइलें
दरअसल आपदा के बाद से तमाम घोषणाओं की फाइल डंप थीं। चूंकि योजनाओं को इसी वित्तीय वर्ष में शुरू किया जाना है। जिसके बाद हाल के एक महीने में फाइलें फिर दौड़ने लगीं।
विज्ञापन


शिक्षा सचिव मनीषा पंवार का कहना है कि बड़ी संख्या में घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। जो नहीं पूरी हो हुई उनकी प्रक्रिया चल रही है।

इनमें नए डिग्री कॉलेज व संकाय खोले जाने हैं। इसके लिए शिक्षा निदेशालय फाइल अपेक्षित हैं जैसे-जैसे शासन में आ रही हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें