देहरादून नगर निगम के हर वार्ड से 1000 लोग जनसभा में लाने का टारगेट तय किया गया है। कैंट एरिया के 12 वार्डों से भी एक-एक हजार लोगों को जनसभा में लाया जाएगा। पार्टी ने शाह की रैली में तय लक्ष्य के अनुरूप भीड़ जुटाने के लिए शहर विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
100 बसों का इंतजाम किया
देहरादून के ग्रामीण मंडलों से भीड़ जुटाने के लिए पार्टी ने 100 बसों का इंतजाम किया गया है। नगर निगम के वार्डों में छोटे वाहनों से भीड़ रैली स्थल तक लाई जाएगी।
उत्तराखंड: आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में खुलेगा केंद्रीय शोध संस्थान, लंबे समय से हो रही थी मांग
अमित शाह ने किया था आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 21 अक्तूबर को उत्तराखंड गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था। शाह ने करीब दो घंटे तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया। उत्तराखंड में 17 से 19 अक्तूबर तक बारिश ने जमकर कहर बरपाया था।