शांतिकुंज के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यानमाला के बाद गृह मंत्री अमित शाह कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचे और संतों से मुलाकात की।
आश्रम में स्थित पारदेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने के पश्चात उन्होंने स्वामी अवधेशानंद गिरी (आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा / अध्यक्ष हिंदू धर्म आचार्य महासभा) के साथ शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान स्वामी परमानंद सरस्वती (संयोजक हिंदू धर्म आचार्य सभा), स्वामी निर्मलानंदनाथ (प्रमुख आदि चुनचुन गिरी मठ), स्वामी ईशा नंद (तपोभूमि गोवा), स्वामी आचार्य कृष्ण मणि (प्रमुख कृष्ण प्रणामी संप्रदाय), स्वामी ज्ञानानंद (गीता ज्ञान संस्थान कुरूक्षेत्र) और महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरा नंद सरस्वती (संरक्षक सूरत गिरी बांग्ला कनखल हरिद्वार) मौजूद रहे। करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद अमित शाह जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिये रवाना हो गए।