अमर उजाला चाहता है कि उत्तराखंड का 16वें स्थापना दिवस और 15वें जन्मदिवस के उत्सव में हर कोई शामिल हो। इस मौके पर हर कोई उत्तराखंड की बेहतरी के बारे में सोचे। कुछ ऐसा करे, जो उत्तराखंड के भविष्य को संवारे। इसी के तहत हमने बुधवार से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड आगाज से अंजाम तक क्विज में शामिल होकर आप प्रतिदिन आकर्षक उपहार पा सकते हैं तो राज्य की अब तक की सबसे बड़ी पेंटिंग प्रतियोगिता उत्तराखंड के भविष्य में रंग भरिए में शामिल होकर हजारों रुपये के इनाम जीत सकते हैं।
महिला सशक्तीकरण की बात किए बिना यह उत्सव पूरा कैसे हो सकता है, तो तीन नवंबर ( इंटरनेशनल हाउस वाइफ-डे) का दिन खास हाउस वाइव्स के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस दिन राज्य भर से चुनी गई चार हाउस वाइफ बतौर गेस्ट एडीटर अमर उजाला समाचार पत्र निकालेंगी।
विज्ञापन
अमर उजाला के रुपांतरण क्लब की सदस्य के लिए गेस्ट एडीटर का एक पद आरक्षित है। राज्य में घरेलूमहिलाओं को पहली बार यह सम्मान प्राप्त होगा। अमर उजाला यह साबित करना चाहता है कि हाउस वाइव्स नेे घर संभालने की भूमिका स्वयं तय की वरना वे क्या कुछ नहीं कर सकतीं।
अपनी कविताओं से भरिए उत्तराखंड में रंग
अगर आप कविताएं लिखने के शौकीन हैं तो आपके लिए भी उत्तराखंड उदय उत्सव एक मौका है, अपने उत्तराखंड को केंद्र में रखकर कोई कविता या स्लोगन लिखें। आप जीत सकते हैं, हजारों के इनाम। इनामों की यह श्रृंखला यहीं समाप्त नहीं होती। अमर उजाला, उत्तराखंड उदय उत्सव के दौरान राज्य भर में होने वाले सबसे बेहतरीन आयोजन को भी पुरस्कृत करेगा। तो फिर तैयार हो जाइए इस महाउत्सव में शामिल होने के लिए।
हाउस वाइव्स ऐसे बनेगी गेस्ट एडिटर क्विज उत्तराखंड : आगाज से अंजाम तक की 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक की श्रृंखला में भाग ले कर सही उत्तर देने वाली (जरूरी नहीं की इनाम प्राप्त किया हो) महिलाओं में से लकी ड्रा के जरिए 20 हाउस वाइफ को चुना जाएगा।
लिखित और साक्षात्कार के जरिए इनमें से चार सुयोग्य हाउस वाइफ को गेस्ट एडीटर पैनल में स्थान मिलेगा। एक स्थान अमर उजाला रुपांतरण क्लब सदस्य के लिए आरक्षित होगा। एक से अधिक रुपांतरण क्लब सदस्यों के भाग लेने पर उन्हें भी सामान्य चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। गेस्ट एडीटर्स को आकर्षक उपहार भी दिया जाएगा।
नियम और शर्ते- आयोजन में केवल घरेलू महिला (हाउस वाइफ) ही भाग ले सकतीं हैं। शैक्षिक योग्यता- न्यूनतम स्नातक उम्र-18 से 50 वर्ष
ये मिलेगा पुरस्कार उत्तराखंड स्थापना उत्सव को लेकर राज्य में (एक से नौ नवंबर) मनाए गए सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम को-51016 रुपए नकद और स्मृति चिन्ह
नोट- नियमों-शर्तों में अमर उजाला बदलाव कर सकता है। अमर उजाला निर्णायक मंडल का फैसला अंतिम होगा।
पेंटिंग कंप्टीशन के संग उत्तराखंड के भविष्य में भरे रंग
भविष्य के उत्तराखंड के बारे में आप जैसा भी सोचते हैं, उसे ड्राइंगशीट पर आकार दीजिए। पेंटिंग शीट का न्यूनतम आकार ए-4 साइज से कम न हो। इसे बड़ी साइज की कोई भी पेंटिंग शीट इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई भी रंग प्रयोग कर सकते हैं। पेंटिंग आप कहीं भी मसलन घर-स्कूल कहीं बना सकते हैं।
प्रथम वर्ग- कक्षा पांच से आठ तक प्रथम पुरस्कार-3116 रुपए नगद, द्वितीय-2116 रुपए, तृतीय-1116 रुपए, सांत्वना पुरस्कार- पांच सौ रुपए ( दस)
द्वितीय वर्ग- कक्षा नौ से बारह तक प्रथम पुरस्कार-5016 रुपए नगद, द्वितीय-3016 रुपए, तृतीय-2016 रुपए, सांत्वना पुरस्कार- एक हजार रुपए ( दस) प्रोफेशनल वर्ग (किसी भी आयु वर्ग का) -21016 रुपए नगद
कविता-स्लोगन-( केवल उत्तराखंड पर केंद्रित) प्रथम पुरस्कार-5016 रुपए नगद, द्वितीय-3016 रुपए, तृतीय-2016 रुपए, सांत्वना पुरस्कार- एक हजार रुपए ( दस)
पेटिंग, कविता और उत्तराखंड उदय आगाज से अंजाम की एंट्री प्रतिदिन अपने नजदीकी अमर उजाला कार्यालय अथवा डाक या अन्य किसी माध्यम से (अमर उजाला शेड नंबर, 2 पटेल नगर कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एरिया देहरादून में जमा हो जानी चाहिए।) स्कैन कॉपी (पेंटिंग शीट छोड़कर)मेल कर सकते हैं और वॉट्सएप नंबर 9935656299 पर भी भेज सकते हैं। विजेताओं के नाम अगले दिन प्रकाशित किए जाएंगे।
यहां दे राय हमें उत्तराखंड उदय के बारे में कोई आइडिया या सलाह देने के लिए हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/AuNewsDehradun पर आइडिया मैसेज करें। मेल भी कर सकते हैं ddn-edithead@ddn.amarujala.com और अमर उजाला शेड नंबर, 2 पटेल नगर कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एरिया देहरादून पर पत्र भी लिख सकते हैं। अगर आप राज्य स्थापना दिवस पर कुछ नया करना चाह रहे हैं तो 8392922180, 8392954850 पर (दोपहर 1 से 3 के बीच) संपर्क करें।