फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: सीनियर सिटीजन बोले- यातायात के नियम तोड़ने वालों पर लगे लगाम, सुरक्षा का करें इंतजाम

Sun, 31 Dec 2023 04:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समस्याएं और उम्मीदों को सामने रखा।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीनियर सिटीजन हमारे समाज का अहम अंग हैं। इस वर्ग को यातायात से लेकर स्वास्थ्य, पेंशन और अकेलेपन से जुड़ी तमाम समस्याओं से हर रोज रूबरू होना पड़ता है। शहर में वरिष्ठ नागरिकों की नियमित तौर पर मॉनिटरिंग की जाए। एक ऐसा कम्युनिटी हॉल या पार्क तैयार किया जाए जहां पर सभी बुजुर्ग आकर संवाद कर सकें। संवाद में पहुंचे प्रशासनिक जिम्मेदारों ने इन समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। संवाद कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था की दुश्वारियों, नशे के दुष्प्रभाव और साइबर क्राइम की समस्याएं भी मुख्य रूप से उभरकर सामने आईं। उत्तराखंड पुलिस में सीनियर सिटीजन सेल के प्रभारी विनय कुमार व समाज कल्याण विभाग से सहायक समाज कल्याण अधिकारी आकाशदीप ने विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन

सीनियर सिटीजन का क्लस्टर बनाकर सहयोग लें।

अलविदा 2023: उत्तराखंड सरकार ने साल के आखिर में भरी कर्मचारियों की झोली, इन मांगों के लिए जद्दोजहद रहेगी जारी

सीनियर सिटीजन उत्तराखंड के अध्यक्ष अतुल जोशी, सुभाष गुप्ता, टीएन जौहर व आलोक कुमार गोयल, विनय कुमार, कमला पंत ने कहा, दुकानदार, रेहड़ी व पटरी वाले अपना सामान सड़क पर रखते हैं। इससे आवाजाही में परेशानी होती है। युवा पीढ़ी में ड्रग की लत बढ़ रही है। इसके चलते युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है। सीनियर सिटीजन का क्लस्टर बनाकर सहयोग लिया जा सकता है। एंटी नॉरकोटिक्स टीम में संस्था के लोगों को भी जोड़ा जाए। बीना बेंजवाल, सविता जोशी और पूनम रत्ना ने कहा, पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करें। सीनियर सिटिजन सेल के प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि किसी भी फ्रॉड की सूचना 1930 पर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले रहने वाले बुजुर्गों का सर्वे कराए पुलिसवरिष्ठ नागरिक डॉ. रमा गोयल, उमाशंकर गौतम, नीलम प्रभा और अनूप नेगी ने कहा कि बुजुर्गों की सुरक्षा और देखभाल के प्रति युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी। आज हालात ये हैं कि कई घरों में बुजुर्ग अकेले रहने को मजबूर हैं। उनके बेटे बाहर या विदेश में नौकरी कर रहे है। ऐसे में बुजुर्गों को अकेलेपन से गुजरना पड़ रहा है। पुलिस ऐसे लोगों का सर्वे के साथ ही सोसाइटियों में बेहतर संवाद बनाकर समस्याओं को दूर कराए।

योजनाओं का बुजुर्ग उठाएं लाभ
सहायक समाज कल्याण अधिकारी आकाशदीप ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक पेंशन के लिए ssp.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस दौरान केके मलिक, एचके पेटवाल, केके ओबेराय, डॉ. एएस नेगी, हरीश बडौला, एसपी गुप्ता, हरि सिंह सजवाण, ओमप्रकाश रात्रा व धर्मवीर आदि ने भी अपने सुझाव और शिकायतों को लेकर चर्चा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें