अकेले रहने वाले बुजुर्गों का सर्वे कराए पुलिसवरिष्ठ नागरिक डॉ. रमा गोयल, उमाशंकर गौतम, नीलम प्रभा और अनूप नेगी ने कहा कि बुजुर्गों की सुरक्षा और देखभाल के प्रति युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी। आज हालात ये हैं कि कई घरों में बुजुर्ग अकेले रहने को मजबूर हैं। उनके बेटे बाहर या विदेश में नौकरी कर रहे है। ऐसे में बुजुर्गों को अकेलेपन से गुजरना पड़ रहा है। पुलिस ऐसे लोगों का सर्वे के साथ ही सोसाइटियों में बेहतर संवाद बनाकर समस्याओं को दूर कराए।
योजनाओं का बुजुर्ग उठाएं लाभ
सहायक समाज कल्याण अधिकारी आकाशदीप ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक पेंशन के लिए
ssp.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस दौरान केके मलिक, एचके पेटवाल, केके ओबेराय, डॉ. एएस नेगी, हरीश बडौला, एसपी गुप्ता, हरि सिंह सजवाण, ओमप्रकाश रात्रा व धर्मवीर आदि ने भी अपने सुझाव और शिकायतों को लेकर चर्चा में हिस्सा लिया।