नेहा बोरा ने कहा कि आइसा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के साथ मजबूती से खड़ा है, इस संघर्ष को आगे बढ़ाने में छात्र-युवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अंकिता भंडारी को न्याय के संकल्प के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन का सातवां राज्य सम्मेलन संपन्न हुआ। प्रेस क्लब में हुए सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा बोरा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई।
विज्ञापन
नेहा बोरा ने कहा कि आइसा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के साथ मजबूती से खड़ा है, इस संघर्ष को आगे बढ़ाने में छात्र-युवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि न्याय, जवाबदेही और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवालों पर छात्र-युवा आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत है। आइसा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के खिलाफ लगातार जनआंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों और संघर्षों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।
सम्मेलन में अंकिता भंडारी की माता सोनी देवी एवं पिता वीरेंद्र भंडारी भी शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को मजबूती से उठाया और इस लड़ाई में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। संगठनात्मक सत्रों में विभिन्न इकाइयों के कामकाज की समीक्षा की गई। सम्मेलन में 15 सदस्यीय राज्य परिषद एवं पांच सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
नई राज्य कार्यकारिणी में निर्वाचित पदाधिकारी
- प्रियंका खत्री – प्रदेश अध्यक्ष
- शिवांक नौटियाल– प्रदेश सचिव
- धीरज कुमार – प्रदेश उपाध्यक्ष
- सचिन रावत – सहसचिव
- सुमित– सहसचिव