फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पांच अक्तूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल

Sat, 03 Oct 2026 06:56 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। जून में हुई लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती 2026 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एक से 12 जून 2026 के बीच आयोजित कॉमन इंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) में सफल अभ्यर्थी इस भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। भर्ती रैली पांच से 23 अक्तूबर तक बीईजी एंड सेंटर, रुड़की में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड), जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन श्रेणियों में भर्ती की जाएगी। सेना ने अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित समय पर भर्ती केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। पांच अक्तूबर को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के एआरओ अल्मोड़ा, एआरओ पिथौरागढ़ और एआरओ बरेली के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें