छूट के सवाल पर मंत्री ने कहा
कोरोना की वजह से भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के सवाल पर मंत्री ने कहा कि युवाओं को भर्ती के लिए छूट की जरूरत नहीं हैं। सेना जीडी में भर्ती के लिए आयु सीमा साढ़े सत्रह से 21 वर्ष है। जबकि टेक्निकल के पदों पर साढ़े सत्रह से 23 साल, जेसीओ के लिए 21 से 27 साल के युवाओं को लिया जाता है। इसके अलावा एजुकेशन हवलदार के लिए आयु सीमा 20 से 25 साल है।
संज्ञान में है अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ बीआरओ भर्ती रैली : भट्ट
प्रदेश में वर्ष 2020 मेें आयोजित अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ बीआरओ भर्ती रैली में युवाओं ने शारीरिक और मेडिकल पास की थी, लेकिन इसके बाद से लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई, जिससे भर्ती रैली में शामिल अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर एवं चंपावत के युवा लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में है।
ये भी पढ़ें...Samrat Prithviraj Tax Free: उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई सम्राट पृथ्वीराज फिल्म, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर की घोषणा
गढ़वाल, लैंसडौन और कुमाऊं क्षेत्र के भर्ती कार्यालयों में हर साल औसतन डेढ़ से दो हजार सैनिकों की भर्ती होती, लेकिन भर्ती स्थगित चल रही है। सेना भर्ती रैली खोलने एवं पूर्व भर्ती की लिखित परीक्षा तिथि घोषित करवाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया गया है।
- गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री