फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने पर सहेलियों ने साथ पिया जहर, एक की मौत

Tue, 31 Mar 2015 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में फेल होने पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की नवीं कक्षा की दो छात्राओं ने जहर पी लिया। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरी छात्रा को गंभीर हालत में काशीपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को जीजीआईसी भिकियासैंण में छात्राओं को गृह परीक्षा का रिजल्ट दिया गया। बताया जाता है कि तहसील क्षेत्र के कमेडूवा सबोली निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी संतोषी (16) और रमेश नाथ गोस्वामी की बेटी भावना (16) नवीं कक्षा में फेल हो गई।

नदी किनारे जाकर पिया जहर
रिजल्ट मिलने के बाद दोनों ने आत्महत्या करने की ठान ली और घर जाने के बजाय नौरण नदी की तरफ चल दीं। वहीं दोनों ने जहर पी लिया।

इस बीच किसी ने दोनों को बेहोशी की हालत में देखा। लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां संतोषी की मौत हो गई जबकि भावना को गंभीर हालत में इलाज के लिए काशीपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन


दूसरी छात्रा के बयान दर्ज
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम एनएस नबियाल और तहसीलदार राधेराम आर्या और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भावना के बयान दर्ज किए। संतोषी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों छात्राओं को जहरीला पदार्थ कहां से मिला इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें