पिछले कुछ दिनों से रुद्रपुर में चोटी कटने का सिलसिला जारी है। अब इसके बाद जिले में ऐसी घटना हुई जिसने सबको हैरान कर दिया है।
उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में देर रात कुछ बदमाशों ने एक युवक का गुप्तांग काटा और फरार हो गए। पीड़ित युवक बीच सड़क में तड़पता रहा। जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
रम्पुरा निवासी रोहित पुत्र महेश पाल रम्पुरा में ही बिजली का काम करता है और नाटक मंडली से जुड़कर जागरण आदि में काम करता है।
आंखों पर पट्टी बांधकर उसका गुप्तांग काट दिया
Molested
परिजनों का कहना है कि शनिवार देर शाम रोहित जागरण करने के बाद प्रीत बिहार स्थित मंदिर में शनि देव महाराज को तेल चढ़ाने गया था।
इस दौरान एक कार से आए चार बदमाशों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर उसका गुप्तांग काट दिया और उसको फेंककर चले गए।
आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे अमृत हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि उस क्षेत्र में यदि ऐसी कोई घटना होती तो निश्चित रूप से वहां पर खून के धब्बे या कोई अन्य सुराग मिलते।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों व महिलाओं से मंदिर पर जाकर पूछा तो वहां भी ऐसी कोई घटना न होने के बारे में बताया गया।
ऐसे में पुलिस को उसके हुलिए के हिसाब से स्वयं कारित घटना का शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।