फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में सेना की शराब ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, आग लगने से कई लोग घायल

Sun, 29 Apr 2018 07:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, भवाली
विज्ञापन
fire on army vehicle - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देहरादून से रानीखेत सेना कैंटीन के लिए शराब लेकर जा रहा वाहन शनिवार को निगलाट में खाई में गिर गया। खाई में गिरते ही वाहन में भीषण आग लग गई। इस दौरान चालक समेत वाहन में सवार सेना के तीन जवान घायल हो गए। उनका यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। वाहन में 500 पेटी शराब थी।

विज्ञापन


 देहरादून से सेना कैंटीन के लिए शराब लेकर कैंटर वाहन नंबर एचआर 38 ई 5858 शनिवार को रानीखेत आ रहा था। शाम साढे़ चार बजे के आसपास भवाली से करीब पांच किलोमीटर आगे निगलाट में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर से ज्यादा गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरते ही वाहन में भीषण आग लग गई।

वाहन में सवार चालक समेत तीन जवानों ने वाहन से कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। उधर, हादसे को देख आसपास के लोगों ने कोतवाल उमेद सिंह दानू को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने घायल जवानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में वाहन चालक नई बस्ती देहरादून निवासी ज्ञान सिंह ठाकुर, नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह राठौर निवासी चौबटिया रानीखेत, नायब सूबेदार सिंह मोर सिंह निवासी चौबटिया, हवलदार पीके उपाध्याय, निवासी चौबटिया शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. अजय शर्मा के मुताबिक सुरेंद्र सिंह के सिर में चोट है। बाकी घायलों के हाथ, पैर में चोट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें