फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- जीएमवीएन की वेबसाइट ठप, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की वेबसाइट यात्रा सीजन में ठप पड़ी है। इससे चारधाम यात्रा के लिए बुकिंग के इच्छुक यात्री परेशान हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द वेबसाइट को सुचारु किया जाए, ताकि वह बुकिंग के हिसाब से चारधाम यात्रा पर जा सकें।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। यात्रा स्थलों पर जीएमवीएन के गेस्ट हाउस हैं। इनकी हर साल ऑनलाइन बुकिंग होती है। इस साल यात्रा शुरू होने के करीब 15 दिन पहले से ही वेबसाइट ठप पड़ी हुई है। वेबसाइट पर लॉगइन करें तो ‘स्टे ट्यूंड, वी विल बी बैक सून’ लिखा हुआ आ रहा है। न तो यात्रियों को पैकेज की जानकारी मिल पा रही है और न ही गेस्ट हाउस की लोकेशन। यात्रियों का कहना है कि अगर जीएमवीएन को वेबसाइट अपडेट करनी थी तो यात्रा सीजन से पहले कर लेनी चाहिए थी। इस वजह से न तो प्रदेश के यात्री बुकिंग करा पा रहे हैं और न ही दूसरे राज्यों से चारधाम यात्रा पर आने वाले लोग जीएमवीएन से बुकिंग करा पा रहे हैं। हालांकि जीएमवीएन की एमडी ज्योति नीरज खैरवाल का कहना है कि यात्रियों की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा क्षमता बढ़ाने के लिए ही वेबसाइट अपडेट की जा रही है। जल्द ही वेबसाइट सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें