फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन खुली बाबा केदारनाथ की राह, यात्रा शुरू

Fri, 03 Jul 2015 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा आठवें दिन फिर शुरू हो गई। खराब मौसम और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने के चलते 25 जून से केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा नहीं चल पा रही थी। बृहस्पतिवार को मौसम ठीक होने के बाद सोनप्रयाग और गौरीकुंड से दोपहर एक बजे तक 562 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा भी दो दिन ठप रहने के बाद चली। 30 जून को बदरीनाथ हाईवे कई जगह बाधित होने और खराब मौसम की वजह से प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोक लिया था। हाईवे तो देर शाम को खुल पाया, लेकिन बदरीनाथ जाने वाले तीर्थयात्री करीब साढ़े तीन किलोमीटर पैदल चलकर और फिर वाहनों से धाम पहुंचे।

बदरीनाथ धाम में बृहस्पतिवार को मौसम खुशनुमा बना रहा। धाम में 30 जून से फंसे 1500 तीर्थयात्री घरों का लौट गए हैं। हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए सुबह छह बजे गोविंदघाट से 252 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 386 श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम

सुबह नौ बजे से केदारनाथ के पैदल यात्रियों की रवानगी शुरू हो गई थी। दोपहर 12 बजे तक सोनप्रयाग से 201 और गौरीकुंड से 361 यात्रियों ने धाम के लिए पैदल रास्ते से प्रस्थान किया। बृहस्पतिवार को सुहाने मौसम के बीच 386 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

वहीं, शाम चार बजे सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए 48 यात्रियों को रवाना किया गया है। ये यात्री शनिवार सुबह पैदल रास्ते से धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। दूसरी ओर गौरीकुंड-जंगलचट्टी के बीच अवरुद्ध पैदल रास्ते की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर सेवा भी बृहस्पतिवार को चलती रही।

शाम को खुला बदरीनाथ हाईवे
बल्दौड़ा, लामबगड़ और बैनाकुली में बंद बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार शाम को सुचारु हो पाया। बल्दौड़ा में बुधवार रात को ही हाईवे खोल दिया गया था, लेकिन लामबगड़ में बृहस्पतिवार को दिन में साढ़े तीन बजे और बैनाकुली साढ़े पांच बजे हाईवे सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

जारी रहेगी चार धाम यात्रा: सीएम

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को फिर दोहराया कि चार धाम यात्रा जारी रहेगी। सचिवालय में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून में भूस्खलन और अन्य कारणों से मार्ग बंद हो रहे हैं, पर इसका यह मतलब नहीं कि चार धाम यात्रा रोक दी जाए।

कहा कि चार धाम यात्रा पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है। अधिकारियों को सचेत रहने को कहा गया है। लगातार स्थिति पर निगाह रखी जा रही है। जहां-जहां मार्ग बंद हैं वहां मार्ग तत्काल खुलवाने की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें