फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिशन क्लीन गंगा' को पूरा करेगी केंद्र सरकार की ये 'फोर्स'

Fri, 03 Jul 2015 03:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के बेहद महत्वपूर्ण नमामि गंगे महाअभियान के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए अब गंगा इको टास्क फोर्स का गठन किया गया है। गंगा इको टास्क फोर्स की तीन टीमें होंगी जो प्रदेश के गांवों से लेकर दिल्ली तक अलग-अलग काम करेगी। यह जानकारी केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती ने दी।
विज्ञापन


देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में नमामि गंगे महाभियान के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने को दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक बृहस्पतिवार से शुरू हुई।

बैठक में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि अब तक यह अभियान केवल पांच राज्यों तक सीमित माना जा रहा था, लेकिन अब गंगा बेसिन से जुड़े सभी 11 राज्यों को इसका हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता के लिए गंगा इको टास्क फोर्स का गठन किया गया है जो अलग अंदाज में काम करेगी। फोर्स में तीन स्तरीय टीमें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 राज्यों में अभियान, देख‌िए, टास्क फोर्स में कौन-कौन

साथ ही अब नमामि गंगे अभियान को उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड व पश्चिम बंगाल के साथ ही गंगा बेसिन के सभी 11 राज्यों में पहुंचाया जाएगा। पेड़ों की रक्षा के लिए नेहरू युवा केंद्रों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही गंगा में जैविकीय फिल्टर की स्थापना की जाएगी। गंगा बेसिन में भी पेड़ों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

ये होंगी तीन टीमें
पहली टीम: गंगा इको टास्क फोर्स की पहली टीम जिला स्तर पर बनेगी, जिसमें डीएम या कलक्टर मुख्य भूमिका निभाएंगे। वे अपने जिले के हर गांव को इस अभियान से जोड़ेंगे।

दूसरी टीम: यह टीम प्रदेश स्तर पर बनेगी। इस टीम को संबंधित प्रदेश के मुख्य सचिव लीड करेंगे। टीम में सचिव स्तर के लोग शामिल होंगे, जो कि नमामि गंगे की जिलावार समीक्षा के साथ ही देखरेख करेंगे।

तीसरी टीम: यह राष्ट्रीय स्तर की टीम होगी। इसकी अगुवाई कैबिनेट सचिव करेंगे। इस टीम का मकसद सभी राज्यों की सचिव स्तर की टीम के साथ समन्वय स्थापित करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें