फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक: उत्तराखंड में 75 पालतू सुअरों की मौत से मचा हड़कंप, निगम को करनी पड़ी ये अपील

Fri, 08 Jul 2022 01:26 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

उत्तराखंड में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की दस्तक से हड़कंप मच गया है। कोटद्वार क्षेत्र में इस वायरस की चपेट में आने से करीब 75 पालतू सुअरों की मौत हो गई है। कुछ दिन पहले ऋषिकेश में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। 
विज्ञापन
वायरस (प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार क्षेत्र में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की चपेट में आने से करीब 75 पालतू सुअरों की मौत हो गई है। आमपड़ाव के पनियाली गदेरे में मृत मिले सुअरों को नगर निगम प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढे खोदकर दबा दिया है। पशुपालन विभाग और नगर निगम ने स्वाइन फीवर से पीड़ित सुअरों को गड्ढे में दबाने की अपील सूअर पालकों से की। कहा कि खुले में फेंकने से यह बीमारी दूसरे पशुओं में भी फैल सकती है।

विज्ञापन


नगर निगम ने मुनादी कर सुअरों को अपने बाड़े में ही रखने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र के अंतर्गत आमपड़ाव, कौड़िया, झूलाबस्ती सहित भाबर के कई स्थानों पर पशुपालकों ने सूअर पाले हुए हैं। पिछले चार-पांच दिनों में इस संक्रामक बीमारी से क्षेत्र में 75 सुअरों की मौत की सूचना पशुपालन विभाग को मिली है।

पशु चिकित्साधिकारी डा. बीएम गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि आमपड़ाव समेत कई क्षेत्रों में हुए सर्वे में पशुपालकों ने अब तक 75 पशुओं की मौत की जानकारी दी है। आमपड़ाव के पनियाली गदेरे में मृत सूअर पड़े होने की जानकारी मिली थी। क्षेत्र का मौका मुआयना कर सुअर पालकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सूअर पालकों से पशु के बीमार होने की तत्काल सूचना पशु चिकित्सक को देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुअरों को बाड़े में रखने के लिए निर्देश

बृहस्पतिवार को पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से पनियाली गदेरे में मृत सुअरों को गड्ढा खोदकर दबा दिया है। नगर आयुक्त केएस नेगी ने बताया कि मुनादी कर सूअर पालकों से अपने सुअरों को बाड़े में रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पशुपालन विभाग को पत्र भेजकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने का आग्रह किया गया है। कुछ दिन पहले ऋषिकेश में भी कई सुअरों की मौत हो गई थी। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम ने रेलवे रोड और आईडीपीएल क्षेत्र में मीट की दुकानें बंद कराई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें