इन लोगों ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से काबुल एयरपोर्ट पर थे। डेनमार्क एंबेसी और भारत सरकार के साथ ही कुछ ब्रिटिश लोगों ने भी उनके खाने-पीने से लेकर अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की।
एयरपोर्ट पर एक लाख से भी अधिक लोगों की भीड़ होने के कारण वह एयरपोर्ट के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहे थे। किसी तरह भारतीय और डेनमार्क के अधिकारियों के सहयोग से भारतीय विमान तक पहुंचे और स्वदेश वापसी की।
उन्होंने बताया कि स्वदेश लौटकर वह आजाद महसूस कर रहे हैं। दिल्ली से यह लोग परिजनों या निजी वाहनों के जरिए घर पहुंचे। कांग्रेस की महासचिव गोदावरी थापली ने देर रात बताया कि कुछ लोगों को वह खुद उनके घर तक पहुंचाने का प्रबंध कर रही हैं।
इसमें गल्जवाड़ी, अनारवाला, प्रेमनगर, ठाकुरपुर, कालसी, विकासनगर आदि क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। इस अवसर पर लच्छू टंडन, गणेश टंडन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीपाल, राम बघेल और जसवीर रावत आदि मौजूद रहे।