फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: यूपी की जेल संभालेगी कोटद्वार की बेटी अदिति, बतौर जेल अधीक्षक ली पद और गोपनीयता की शपथ

Thu, 03 Mar 2022 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार

सार

डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में अदिति के अलावा आठ अन्य जेल अधीक्षकों और 15 डिप्टी जेलरों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। 
विज्ञापन
अदिति श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल अधीक्षक के पद पर चयनित कोटद्वार की अदिति श्रीवास्तव ने गुरुवार को लखनऊ में आठ महीने की ट्रेनिंग पूरी कर ली। डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में अदिति के अलावा आठ अन्य जेल अधीक्षकों और 15 डिप्टी जेलरों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। 

विज्ञापन


जेल के आला अफसरों के बीच संपन्न हुए इस समारोह में जेल आईजी आनंद कुमार ने सभी प्रशिक्षुकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीआईजी संजीव त्रिपाठी, डीआईजी रवि शंकर छवि, डीआईजी शैलेंद्र मैत्रेय, वरिष्ठ अधीक्षक आर.के. मिश्रा, वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी, अधीक्षक एके. सिंह और अधिशासी अधिकारी डीपी सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें