फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adi Kailash Yatra: 30 यात्रियों का पहला जत्था पहुंचा भीमताल, छोलिया नृत्य के साथ किया गया भव्य स्वागत

Tue, 31 May 2022 09:55 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)।

सार

मंगलवार सुबह आदि कैलाश यात्रियों का छोलिया नृत्य की टीम ने भव्य स्वागत किया। काठगोदाम के बजाय इस बार भीमताल में जत्थे का स्वागत हुआ। तीन साल बाद एक बार फिर आदि कैलाश यात्रा शुरू होने जा रही है। एक जून को यात्री आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
आदि कैलाश यात्रियों का स्वागत करती छोलिया नृत्य टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के टीआरसी में तीन साल बाद मंगलवार की सुबह आदि कैलाश यात्रा का पहला दल दिल्ली से भीमताल पहुंचा। 30 यात्रियों के इस दल का भीमताल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया है। यात्रा को लेकर यात्रियों में बेहद उत्साह है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह आदि कैलाश यात्रियों का छोलिया नृत्य की टीम ने भव्य स्वागत किया। काठगोदाम के बजाय इस बार भीमताल में जत्थे का स्वागत हुआ। तीन साल बाद एक बार फिर आदि कैलाश यात्रा शुरू होने जा रही है।  यात्रियों का पहला जत्था 30 मई की रात दिल्ली से रवाना होकर 31 मई की सुबह भीमताल टीआरसी में पहुंचा।

ये भी पढ़ें...LIVE Champawat By Election News Today: सीएम धामी और निर्दलीय प्रत्याशी नहीं दे सकेंगे वोट, गहतोड़ी और भट्ट ने किया मतदान

यहां उनका छोलिया नृत्य और कुमाऊंनी परिधान में महिलाएं तिलक लगाकर स्वागत किया। टीआरसी के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि पहली बार आदि कैलाश यात्री सीधे भीमताल पहुंचे हैं। बताया कि एक जून को यात्री आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश तक की पूरी यात्रा वाहनों से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें