फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधोईवाला ब्वॉयज ने दून ईगल्स को 2-0 से हराया

विज्ञापन
कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप के मैच में दून ईगल्स और अधोईवाला एफसी के खिलाड़ी।
विज्ञापन
देहरादून। पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में बुधवार को अधोईवाला ब्वॉयज व दून ईगल्स के बीच खेले गए मैच में पहला हाफ गोलरहित रहा। मध्यांतर के बाद अधोईवाला ब्वॉयज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। 49वें मिनट में अधोईवाला ब्वॉयज के फारवर्ड अमन थापा ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 58वें मिनट में एक बार फिर अमन थापा ने गोल दागकर अधोईवाला ब्वॉयज को 2-0 से जीत दिला दी। अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच गढ़वाल स्पोर्टिंग और देहरा इलेवन के बीच खेला गया। 23वें मिनट में गढ़वाल स्पोर्टिंग के फॉरवर्ड त्रिभुवन ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 45वें मिनट में देहरा इलेवन के शिवम ने गोल दाग मैच 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक यही स्थिति रही। परिणाम के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें गढ़वाल स्पोर्टिंग ने 4-1 से बाजी मारते हुए अगले दौर में जगह बनाई। गढ़वाल स्पोर्टिंग के लिए दिवेश, सचिन, राकेश ठाकुर व आकाश चौधरी ने गोल दागे। देहरा इलेवन के शिवम ही गोल करने में सफल रहे। देहरा इलेवन के अभिषेक लिंगवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बृहस्पतिवार को बालाजी ब्वॉयज व बीएससी ब्वॉयज और सिटी यंग्स व अधोईवाला ब्वॉयज के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें