अमर उजाला-पैसिफिक गोल्फ एस्टेट दिवाली शॉपिंग फेस्टिवल में अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खरीदारी कर सिल्वर कॉइन सहित कई पुरस्कार जीतने वाले भाग्यशाली विजेताओं ने रविवार को अभिनेत्री पूजा बोस (बनर्जी) के साथ डिनर करने का मौका पाया।
विज्ञापन
2 of 8
pooja bose
इससे पहले पूजा बोस और सिंगर रोहन सक्सेना की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर थिरके।
विज्ञापन
3 of 8
pooja bose
सहस्त्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ एस्टेट में कार्यक्रम की शुरूआत बतौर मुख्य आईजी गढ़वाल संजय गुंज्याल और पैसिफिक ग्रुप के वीपी (मार्केटिंग एंड सेल्स) अतुल तलवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। बतौर विशिष्ट अतिथि एसएसपी डा. सदानंद दाते ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
4 of 8
pooja bose
मुंबई से पहुंचे डांस ट्रूप ने गणेश वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत की। इसके बाद सिंगर रोहन सक्सेना ने तेरा होने लगा हूं और तेरे लिए दुनिया छोड़ दी है गीतों की प्रस्तुति दी। अपने डांस ट्रूप के साथ पूजा बोस जैसे ही मंच पर पहुंची दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 8
pooja bose
उनके सबसे पहले नॉन स्टॉप गीतों पर शानदार डांस प्रस्तुत कर दर्शकों की जमकर वाहवाही लूटी। इसके बाद उन्होंने कई गीतों पर जबरदस्त परफॉरमेंस देकर देर रात तक दर्शकों को जमकर झुमाया। कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नवीन तोमर, पैसिफिक ग्रुप की दीपीका ढींगरा, कमल ज्वैलर्स सत्यम रस्तोगी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 8
pooja bose
अमर उजाला-पैसिफिक गोल्फ एस्टेट दिवाली शॉपिंग फेस्टिवल में विजेता चुने गए दिलीप दुआ को पैसिफिक ग्रुप की ओर से उपहार स्वरूप स्कूटी प्रदान की गई। नई चमचमाती स्कूटी पाकर दिलीप और उनके परिजनों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
7 of 8
pooja bose
कार्यक्रम में अमर उजाला और पैसिफिक ग्रुप की ओर से क्विज कांटेस्ट भी आयोजित हुआ। इसमें अमर उजाला और पैसिफिक ग्रुप को लेकर सवाल पूछे गए। सही जवाब देने पर सागर, सतीश उनियाल, नमन गुप्ता, राजेश कुमार, प्रदीप उपाध्याय, प्रखर गुप्ता, मान्या सिंह, अशिता, तनिश और सिद्धार्थ गुप्ता को आकर्षक उपहार दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड का 17वां बर्थडे भी धूमधाम से मनाया गया। नौ नवबंर को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में अभिनेत्री पूजा बोस, अतुल तलवार, नवीन तोमर, दिपीका ढींगरा, सत्यम रस्तोगी समेत अन्य अतिथियों ने केक काटा।