फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग पुलाव में पहली बार स्वीमिंग सूट में नजर आएंगीं हिमानी शिवपुरी

Tue, 22 Sep 2015 01:37 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी अपनी आने वाले फिल्म वेडिंग पुलाव में पहली बार स्वीमिंग सूट में नजर आएंगी। यही नहीं ऋषि कपूर के साथ फिल्म सागर के गाने पर फ्लर्ट करती हुई भी हिमानी पहली बार ही दिखाई देंगी।
विज्ञापन


हिमानी शिवपुरी ने जब से फिल्मों अपना करियर शुरू किया, कभी भी स्वीमिंग सूट नहीं पहना। इसके पीछे एक खास वजह यह भी रही कि हिमानी के बेटे कात्यायन को यह पसंद नहीं था। हिमानी ने बताया कि जब कात्यायन दस साल का था तो वह उसे लेकर गोवा घूमने गई थी।

वह बार-बार बेटे से समंदर में चलने को कहती रही, लेकिन वह मना करता रहा। आखिरकार हिमानी ने बेटे को समझाते हुए उससे वजह पूछी तो बेटे ने बता दिया कि ठीक है मैं समंदर में जाऊंगा, लेकिन आप स्वीमिंग सूट नहीं पहनेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेटा नहीं चाहता मैं स्वीमिंग सूट पहनूं

हिमानी समझ गई कि बेटा नहीं चाहता मैं स्वीमिंग सूट पहनूं। तब से हिमानी स्वीमिंग सूट नहीं पहनती थी। हालांकि बेटा बड़ा हुआ तो समझने लगा और फिर उसने मां से कभी ऐसा नहीं कहा।

हिमानी ने बताया कि इस फिल्म के लिए जब स्वीमिंग सूट की बात आई तो मेरे सामने कात्यायन का चेहरा आ गया। बकौल हिमानी, मुझे पता था कि कात्यायन अब चीजों को समझने लगा है। मैंने कुछ दिनों का समय लिया, तब हां की। करियर की यह पहली फिल्म है, जिसमें मैंने स्वीमिंग सूट पहना है।

फिल्म की शूटिंग थाइलैंड में हुई है। फिल्म में मेरे किरदार का नाम गुलाबो है। गुलाबो अपनी बेटी के साथ बैठकर शराब पीती है। दोनों मां-बेटी खूब मस्ती करते हैं। फिल्म में हीरो-हीरोइन नए हैं। फिल्म वेडिंग पुलाव 16 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।

सागर किनारे दिल ये पुकारे
हिमानी ने बताया कि पहली बार स्क्रीन पर वह फ्लर्ट करते हुए भी दिखेंगी। फिल्म सागर के गीत सागर किनारे दिल ये पुकारे पर ऋषि कपूर को प्यार के जाल में फंसाएंगी। बताया कि स्वीमिंग सूट पहनकर ऋषि कपूर की ओर वह जब दौड़ती हुई आएंगी, तब सागर फिल्म का गाना बजेगा। हिमानी थाईलैंड भी पहली बार ही गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें