फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन आक्रोश: कार्रवाई पार्ट-टू, 14 पुलिसकर्मियों को मिलेगी सजा

Sat, 29 Aug 2015 04:44 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों के ‘मिशन आक्रोश’ पर कार्रवाई पार्ट-टू भी शुरू हो गई है। प्रदेश के 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं, जबकि 103 को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


यह वो पुलिस कर्मचारी हैं, जो बहकावे में आकर मिशन आक्रोश को हवा दे रहे थे। पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने पुलिसकर्मियों से अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने का अनुरोध किया है।

मिशन आक्रोश को लेकर सरकार और पुलिस मुख्यालय गंभीर है। मामले में उत्तरकाशी में तैनात सिपाही राकेश शर्मा और हरिद्वार आईआरबी के कांस्टेबल लाल सिंह को बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अनिल रतूड़ी के निर्देशन में अब तक 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

103 पुलिसकर्मियों को चेतावनी

इसके अलावा 103 के करीब ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ा है कि वह तो बहकावे में आ गए थे। इन पुलिस कर्मचारियों को चेतावनी जारी करते हुए भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी गई है।

पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्दू ने बताया कि वेतन विसंगति पर पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद उस पर अमल भी शुरू हो गया है। प्रत्येक जिले में पुलिस कर्मचारियों की बेसिक-पे समान करने की कार्रवाई चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें