फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमित टैक्सी बुकिंग करने वाली एजेंसियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। परिवहन विभाग की ओर से रेडबस और जिंग जैसी ऑनलाइन बुकिंग सेवा प्रदाता कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब ऑनलाइन बुकिंग करने वाली ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में 200 से अधिक ट्रैवल एजेंसियां हैं।
विज्ञापन

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी के मुताबिक राजधानी में संचालित ट्रैवल एजेंसियां ऑनलाइन बुकिंग करती हैं। इन एजेंसी संचालकों ने संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) से कोई अनुमति नहीं ली है। ट्रैवल एजेंसियों के संचालकों ने एग्रीगेटर पॉलिसी के तहत भी पंजीकरण नहीं कराया गया है। ऐसी सभी ट्रैवल एजेंसियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैवल एजेंसियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। बता दें, एक दिन पूर्व परिवहन विभाग ने यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मुहैया कराने वाले मोबाइल एप रेडबस और जिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। आरटीओ प्रवर्तन ने दोनों कंपनियों के सीईओ को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें