फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाएं और देखभाल का संकल्प लें : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरेला से पूर्व पौधरोपण किया। उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला हमें परंपरा और प्रकृति से जोड़ता है। इस मौके पर सभी लोगों को पौधे लगाने और देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में पौधा लगाते हुए उन्होंने विधायकों और अन्य गणमान्यों से लोगों को प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जुलाई और अगस्त माह का समय पौधरोपण के लिए सबसे बेहतर होता है। नमामि गंगे के तहत भी पौधरोपण को लेकर बहुत अधिक प्रयास हुए हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बेहद जरूरी है। व्यापक स्तर पर पौधे लगाकर सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीपल और बरगद का पौधरोपण ज्यादा किया जाना चाहिए।
इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, खजानदास, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें