गढ़वाल राइफल्स के ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी की रविवार को बदरीनाथ हाईवे पर हुए कार हादसे में मौत हो गई जबकि उनका 5 वर्षीय पुत्र और सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्नल सुदीप परिवार के साथ बदरीनाथ दर्शन को जा रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
accident
प्राप्त विवरण के मुताबिक कर्नल सुदीप कुमार गुप्ता (42), उनकी पत्नी शीतल (38), बेटा शोभित और जोशीमठ में गढ़वाल स्काउट में तैनात नायक प्रेम सिंह रविवार को बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
accident
सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह जोशीमठ से 12 किमी दूर पिनौला में पहुंचे ही थे कि अचानक पहाड़ी से भारी मलबा उनकी कार से आ टकराया और कार अलकनंदा नदी की ओर जा गिरी।
4 of 5
sudeep gupta
- फोटो : file photo
हादसे में कर्नल सुदीप की पत्नी शीतल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुदीप, सुभित और प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, सेना और जोशीमठ थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।
करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद तीनों घायलों और मृतका के शव को हाईवे पर लाया गया। घायलों को तत्काल जोशीमठ स्थित सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब एक बजे कर्नल सुदीप ने दम तोड़ दिया। सुभित और प्रेम सिंह के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।