फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: रिस्पना नदी के सुधारीकरण के कार्यों में लाएं तेजी, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Fri, 10 Sep 2021 03:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने यह निर्देश उन्होंने रिस्पना नदी के पुनर्जीवन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए। कहा कि पेयजल निगम, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, एमडीडीए, वन विभाग, नगर निगम कार्यों को तेजी से पूरा करें।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने रिस्पना नदी के पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं। जल संस्थान मूसरी और देहरादून को उन्होंने रिस्पना नदी के ऊपरी क्षेत्र से नीचे तक समय-समय पर दौरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


यह निर्देश उन्होंने रिस्पना नदी के पुनर्जीवन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए। कहा कि पेयजल निगम, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, एमडीडीए, वन विभाग, नगर निगम कार्यों को तेजी से पूरा करें। कहा कि जल संस्थान के अधिकारी रिस्पना के ऊपरी हिस्से से लेकर नीचे तक समय-समय पर निरीक्षण करें और यह देखें कि कहीं सीवरेज लीक तो नहीं हो रहा है।

ऐसा पाए जाने पर उसे तत्काल रोकने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिस्पना और बिंदाल में सीधे गिरने वाले नालों को जल्द से जल्द टैप करने और यहां आवश्यकता के अनुसार बाढ़ नियंत्रण और चैनलाईजेशन के कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोड को वायु के साथ ही ध्वनि प्रदूषण पर लगाने के उपायों के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। गंगा सुरक्षा समिति के कार्यों का विवरण प्राप्त कर उन्होंने निर्माण निगम ऋषिकेश को सौदर्यीकरण के कार्यों की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। इ दौरान सीडीओ नितिका खंडेलवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, पंकज डोभाल, सिंचाई, जल संस्थान, जल निगम, आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें