दिल्ली में सत्ता के करीब जा पहुंची आम आदमी पार्टी अब उत्तराखंड में भी जमीन तलाश रही है। पार्टी भारी कद के ईमानदार नेता की तलाश में लगी है।
पढ़ें, सिलेंडर के चक्कर में पहुंच गया हवालात
आप नैनीताल और हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। आप ने पूरे देश में दूसरी पार्टियों के नेताओं को खुला आमंत्रण दिया है।
होर्डिंग्स लगाकर निमंत्रण
आप की ओर से मैदानी जिलों में बाकायदा होर्डिंग्स लगाकर लोगों को सदस्यता के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में अन्ना आंदोलन के दौरान एक नेटवर्क बन चुका था।
पढ़ें, क्लच वायर में फंसाकर 'राजा' को मार डाला
अब आप के नेता उन्हें साथ लेकर संगठनात्मक ढांचा खड़ा कर रहे हैं। आप की ओर से जमीनी स्तर पर छोटी सभाएं, मानव श्रृंखला, गोष्ठियां आदि आयोजित की जा रही हैं।
टीपीएस रावत से हो सकती है बात
आप से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक कांग्रेस छोड़कर भाजपा और फिर उत्तराखंड रक्षा मोर्चा बनाने वाले टीपीएस रावत पर पार्टी की नजर है। पार्टी उनकी क्षमताओं और छवि का बेहतर इस्तेमाल करना चाहती है।
पढ़ें, जल्द पूरा होगा 'इंद्रलोक' में रहने का सपना
दिल्ली में सरकार के फैसले के बाद इस दिशा में बातचीत आगे बढ़ेगी। टीपीएस रावत ने भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी केलिए अपना विधानसभा क्षेत्र धूमा कोट छोड़ा था।
पूर्व सैनिकों को जोड़गी पार्टी
आप से जुड़े पदाधिकारी के मुताबिक पहाड़ी जिलों में भी संगठन से जुड़े इक्का-दुक्का लोग हैं। तमाम आंदोलनकारी हैं जो हमारी विचारधारा से मेल खाते हैं। उन्हें कमान सौंपकर संगठन को मजबूती दी जा सकती है। पार्टी अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को भी सदस्यता अभियान में जोड़ना चाहती है।