फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ नहीं चढ़ पाया केजरीवाल का झाड़ू

Mon, 28 Apr 2014 03:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में आम आदमी पार्टी की पर्वतीय क्षेत्रों में पकड़ मजबूत नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


पार्टी पांचों लोकसभा सीटों के मैदानी क्षेत्रों में उपस्थिति तो दर्ज करवा रही है, लेकिन भाजपा कांग्रेस के मुकाबले प्रचार अभियान संचालन कमजोर दिख रहा है।

पढ़ें, सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर

टिहरी, नैनीताल और हरिद्वार में मैदानी वोट बैंक पर प्रत्याशी जोर लगाए हुए हैं। जबकि पौड़ी और अल्मोड़ा में पार्टी की सक्रियता बेहद कम दिख रही है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस किसी भी सीट पर आप को तीसरा कोण नहीं मान रही है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं, लेकिन संगठन की सक्रियता कम दिख रही है। नैनीताल में आप प्रत्याशी बल्ली सिंह चीमा के जेल जाने के बाद वहां प्रचार कमजोर हुआ है।

पढ़ें, कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर घात लगाए बैठे हैं मोदी

हरिद्वार सीट पर आप प्रत्याशी कंचन चौधरी भट्टाचार्य की शहरी मतदाताओं पर चुनाव में उतरने से पकड़ पहले से रही है।

पूर्व डीजीपी कंचन की एक विशेष वर्ग में मजबूत है, लेकिन सीट पर अन्य जातीय समीकरण भिड़ाने में वह कामयाब होती नहीं दिख रही हैं।

पढ़ें, राजनीति के ये सियासी सितारे देवभूमि पर चमकने को तैयार

टिहरी से आप प्रत्याशी अनूप नौटियाल देहरादून जनपद के साथ टिहरी में सक्रिय हैं। अनूप के साथ कई समाजिक संगठन जुड़े होने के साथ कुछ राजनीतिक अनुभव भी है।

बतौर मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंके के स्वास्थ्य सलाहकार उन्होंने कार्य किया है। पौड़ी सीट डा. राकेश सिंह की उपस्थिति श्रीनगर और आसपास ही दिख रही है।
विज्ञापन


पढ़ें, चुनाव को लेकर उत्तराखंड के इस जिले में भड़का माओवाद

अल्मोड़ा में पार्टी प्रत्याशी हरीश आर्य के आड़े भी पहाड़ों में संगठन का कमजोर ढांचा आ रहा है। प्रदेश संगठन अब प्रचार तेज करने के लिए केंद्रीय लीडरशिप का इंतजार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें