फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी नहीं मिला पानी

Fri, 12 Feb 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कौलागढ़ की जनता को एक साल बाद भी पानी नहीं मिल पाया है। इसका कारण क्षेत्र में 57 लाख की लागत से लगने वाले नलकूप के स्टीमेट की फाइल शासन में अटकी होना है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि विभागीय अफसरों की हीलाहवाली के कारण यह फाइल शासन में कैद है।

नलकूप न लगने से क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। जल्द समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने तालाबंदी की चेतावनी दी है।


करीब एक साल पहले कौलागढ़ क्षेत्र में पानी की किल्लत शुरू हुई तो जल संस्थान के अफसरों का तर्क था कि क्षेत्र में चल रहे सीवर लाइन के कार्याें से पानी की लाइन टूट रही है।

पेयजल निगम की ओर से लाइन की जांच कराई गई। तब पता चला कि क्षेत्र के नलकूप का डिस्चार्ज घट गया है। जल संस्थान ने क्षेत्रवासियों से नए नलकूप का स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया।
विज्ञापन


एक साल बाद भी यह स्टीमेट शासन में ही है। कांग्रेस कैंट विधानसभा वार्ड अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि पहले कई दिन तक पानी की किल्लत हुई थी तो क्षेत्रवासियों ने विजय पार्क स्थित जल संस्थान के कार्यालय में तालाबंदी की थी। तब दूसरे क्षेत्रों से पानी भेजा गया था।

उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के समाधान को दोबारा से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बार उच्च अधिकारियों के कार्यालयों की तालाबंदी की जाएगी।

यहां बनी है समस्या
कौलागढ़ रोड, अंबेडकर गली, झंडा चौक, डंडा पानी, शिव मंदिर वाली गली आदि

कोट......
नलकूप के स्टीमेट की फाइल शासन को भेज दी गई है। बजट को मंजूरी नहीं मिली है। जिस कारण नलकूप का कार्य अटका हुआ है।
बीबी कोठियाल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

पांच हजार की आबादी को मिलेगा भरपूर पानी
डालनवाला स्थित एमडीडीए कालोनी की करीब पांच हजार की आबादी को भरपूर पानी मिलेगा। विधायक राजकुमार ने यहां नवनिर्मित नलकूप का शुभारंभ किया। एक करोड़ चार लाख के बजट से नलकूप के साथ ही जल्द पानी की लाइन भी डाली जाएगी।

इस दौरान विधायक ने जल संस्थान, पेयजल निगम और एडीबी के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जहां नई लाइनें डाली जानी है, शीघ्र डाली जाए

डालनवाला क्षेत्र में डाली गई नई लाइनों को नलकूपों से तुरंत जोड़कर पानी की सप्लाई की जाए। विधायक ने कहा कि कई जगहों पर नई लाइनें डाले जाने के बाद भी इसका फायदा लोगों को नहीं मिल पाया है।

पुरानी लाइनों में होने वाली लीकेज से लोग परेशान हैं। नई लाइनों से स्वच्छ और पर्याप्त पानी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही म्यूनिसिपल रोड और संजय कालोनी में भी नलकूप चालू किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें