फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रेंजी हुकूमत से सिंगल ट्रैक पर दौड़ रही रेल

Fri, 12 Feb 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी हुकूमत से अब तक दून-हरिद्वार के बीच रेल सिंगल ट्रैक पर ही दौड़ रही है।
विज्ञापन


कई बार सर्वे भी हुए, लेकिन तालमेल के अभाव में बात आगे नहीं बढ़ पा रही है। स्थिति यह है कि इस लाइन को डबल ट्रैक करने का प्रस्ताव वन विभाग और रेल मंत्रालय के बीच झूल रहा है।
विज्ञापन


इस बार दूनवासी इस उम्मीद में हैं कि रेल मंत्री के पिटारे से हरिद्वार तक का डबल ट्रैक निकलेगा।

दून-हरिद्वार के बीच सिंगल लाइन होने की वजह से इस रूट पर ट्रेनों के संचालन का दबाव ज्यादा रहता है। इसी ट्रैक पर चल रही किसी और ट्रेन को लाइन देने के लिए दूसरी ट्रेन को बीच के स्टेशन पर ही रोकना पड़ता है।
विज्ञापन


हरिद्वार स्टेशन से देहरादून तक की 54 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को करीब दो घंटे का वक्त लगने की एक बड़ी वजह यह भी है।

इस समस्या को दूर करने के लिए डबल लाइन का प्रस्ताव कई बार रेल मंत्रालय को जा चुका है। रेल मंत्रालय के निर्देश पर इस रूट पर सर्वे भी हुए।

डबल लाइन बिछाने के लिए वन भूमि का अधिग्रहण करने पर बात अटक रही है। राज्य के वन महकमे द्वारा भी अभी इसकी अनापत्ति नहीं दी गई है।

नार्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया रेलवे की ओर से स्पष्ट कर चुके हैं कि जब तक वन विभाग से अनापत्ति नहीं मिलती, इस पर काम आगे बढ़ना आसान नहीं है।

वहीं, रेलवे के जानकार मानते हैं कि जब तक बजट में ठोस प्रावधान नहीं होगा तब तक डबल ट्रैक पर बात आगे बढ़नी मुश्किल होगी।

यात्रियों को रहना पड़ता है भूखे प्यासे
सिंगल ट्रैक होने की वजह से कई बार दूसरी ट्रेन को लाइन देने के चलते ट्रेन को जंगल के बीच कांसरो स्टेशन पर खड़ी करना पड़ता है।

रात के वक्त जंगल में कई देर ट्रेन खड़ी रहने से लोगों को भूखे प्यासे रहना पड़ता है। रात को घने जंगल में रुकने के दूसरे जोखिम भी रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें