फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहस्रधारा ट्रंचिंग ग्राउंड में बनेगा आधुनिक पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव के समक्ष दिया गया पार्क के लेआउट का प्रस्तुतिकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एमडीडीए को सहस्त्रधारा रोड़ स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड को आधुनिक सुविधाओं युक्त पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस पार्क को सिटी पार्क की भांति विकसित करने के लिए कहा।
विज्ञापन


मुख्य सचिव बर्द्धन ने यह निर्देश बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में दिए। इस दौरान योजना से जुड़ा प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। सीएस ने नगर निगम आयुक्त नमामि बंसल को ट्रंचिंग ग्राउंड से जल्द कचरे के निस्तारण के भी निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि इस पार्क में ओपन जिम, जॉगिंग ट्रेक, साइकिल ट्रैक, मल्टीपरपज हॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन कोर्ट, कैफेटेरिया, ओपन थियेटर, योगा मेडिटेशन आदि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इसमें सीमेंट व कंक्रीट का कम से कम उपयोग हो, इसका ध्यान रखा जाए। ग्राउंड वाटर को रिचार्ज करने के लिए वाटर फाउंटेन आदि की भी व्यवस्था रखी जाए। इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का भी सहयोग लिया जाए। सीएस ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को पार्क के लेआउट को जल्द अंतिम रूप देते हुए डीपीआर तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सचिव शहरी विकास नितेश झा भी उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें