फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य गाथाओं एवं सैन्य परंपराओं की आवाज बनेगा रेडियो दून

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। सैनिकों को समर्पित रेडियो देहरादून की शुरुआत से सेवानिवृत्त व सेवारत सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस आदि के जवानाें को सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही युवा अपनी सैन्य परंपरा से रूबरू हो सकेंगे। रेडियो देहरादून शहीदों की शौर्य गाथाओं एवं सैन्य परंपराओं की भी आवाज बनेगा।
विज्ञापन

ये बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को बीजापुर अतिथि गृह में सैनिकों को समर्पित रेडियो देहरादून 91.2 एमएचजेड के शुभारंभ अवसर पर कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी हमारा भविष्य है। उनके मन में किसी भी घटना का गहरा असर होता है। रेडियो देहरादून से शौर्य, साहस की हमारी सैन्य परंपरा की जानकारी भी युवाओं को प्राप्त होगी। जिससे वे देश के बेहतर भविष्य में अपना योगदान दे सकेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने रेडियो ऑन कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से प्रसारित होने वाले जन जागरुकता के कार्यक्रम आम जनता से जुड़ने में भी मददगार होंगे। इस दौरान पद्मश्री बसंती बिष्ट, पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय, प्रमुख वन संरक्षक जयराम, सेवानिवृत्त जनरल कौशिक, आकाशवाणी के पूर्व संपादक विभूति भूषण भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें