फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सेटों में हुई पीएम मोदी की बायोपिक की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग जल्दी करने के लिए रविवार को दो अलग-अलग लोकेशन पर फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माय गए। फिल्म अगले महीने चार अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन

ओमंग कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग रविवार को वन अनुसंधान परिसर के साथ ही राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई। फिल्म की शूटिंग जल्दी पूरी करने के लिए दो अलग-अलग जगह सेट लगाए गए थे। जानकारी के अनुसार फिल्म चार अप्रैल को 20 भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज होगी। एफआरआई में पीएम मोदी के कुछ सीन फिल्माए गए। होटल में दून के कलाकारों के छोटे-छोटे दृश्य फिल्माए गए। जोहड़ी गांव निवासी सतीश शर्मा भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का ज्यादातर भाग उत्तराखंड की वादियों में ही फिल्माया जाएगा। दून में सोमवार को शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। जबकि अन्य सीन प्रदेश के दूसरे हिस्सों में फिल्माए जाएंगे। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली समेत हिमालीय क्षेत्र में होगी। ओमंग कुमार सरबजीत, भूमि, मैरी कॉम समेत कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें