फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक पर्व है हरितालिका तीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

हरितालिका तीज संपूर्ण विश्व में रहने वाले गोरखाली समाज के लोगों के लिए धार्मिक पर्व है। वैवाहिक जीवन की खुशहाली और पति के कल्याण के साथ साथ परिवार में सुख शांति के लिए हिंदू नारियों द्वारा मांगलिक अनुष्ठान के रूप में मनाया जाने वाला पर्व है।
शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थित प्रेस क्लब में गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी की अध्यक्ष मीनू आले ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि कमेटी की ओर से नौ सितंबर को गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में मेले का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के सदस्य मेले की तैयारी और प्रचार प्रसार के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। आले ने बताया कि मेले में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें तीज क्वीन, तीज प्रिंसेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र होंगी। साथी समारोह में गोरखाली परिधान, गहनों और अन्य सामान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं कमेटी की संयोजिका उपासना थापा ने कहा कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समाज की परंपरा और भाषा को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में क्षेत्रीय कलाकारों के साथ नेपाल के कलाकार भी प्रस्तुति से कला की सतरंगी छटा बिखेरेंगे। थापा ने कहा कि मेले में गोरखाली समुदाय के लोगों के साथ साथ अन्य समुदाय के लोग भी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। इस दौरान विक्रम शाही, अमिताभ शाही, गोदावरी थापली, मीनू क्षेत्री, कमला थापा, प्रभा शाह, सुनीता क्षेत्री, देविन शाही, पूजा, निर्मला, वंदना, कविता, माया, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें