ऑनलाइन लोडर वाहन बेचने के चक्कर में एक युवती ने 70 हजार रुपये गवां दिए। साइबर ठगों ने ओएलएक्स पर यह डील कर उनके खाते से रकम ट्रांसफर कर ली। युवती की शिकायत पर पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि धोखाधड़ी की शिकायत यामिनी निवासी पित्थूवाला ने की है। यामिनी ने 11 सितंबर को लोडर वाहन बेचने के लिए ओएलएक्स पर पोस्ट डाली थी। इसके बाद यामिनी के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले लोडर खरीदने का सौदा किया। फोन करने वाले ने यामिनी से कहा कि वह 0 हजार रुपये एडवांस भेज रहा है। इसके लिए यामिनी से यूपीआई आईडी ले ली। इसके बाद जब ट्रांसजेक्शन हुई तो ओटीपी भी पूछ लिया। थोड़ी देर बाद यामिनी के खाते से करीब 70 हजार रुपये निकल गए। मा.सि.रि.