फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा घरों में फिल्म देखनी हुई सस्ती, टिकटों पर 70 फीसदी की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जहां एक ओर सिनेमाघरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सिनेमाघरों में फिल्म देखनी भी सस्ती हो गई है। सिनेमाघर संचालकों ने फिल्म के टिकटों पर 60 से 70 फीसदी की गिरावट की है। इसके अलावा शहर के बड़े सिनेमाघरों में अन्य ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित शहर के सबसे बड़े सिनेमाघर पीवीआर में इन दिनों साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा समेत पांच फिल्मों के शो चलाए जा रहे हैं। ऐसे ही राजपुर रोड स्थित और आईएसबीटी समीप मल्टीप्लेक्स में भी चार फिल्मों के शो दिखाए जा रहे हैं। जबकि शहर के अन्य सिनेमाघरों में भी बड़े बजट की फिल्म लगी है। लेकिन दर्शक कम आने की वजह से एक बार फिर सिनेमाघर संचालकों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। पीवीआर सिनेमा के मैनेजर धीरज अरोड़ा ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ही सिनेमा का संचालन किया जा रहा है। सिनेमा प्रेमियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के तमाम इंतजाम करने के साथ टिकटों की कीमत में भी 60 से 70 फीसदी तक की गिरावट की है। जबकि समय-समय पर सिनेमा में दर्शकों के लिए अन्य ऑफर भी लाए जा रहे हैं। वहीं सिल्टवर सिटी के मैनेजर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा का संचालन किया जा रहा है। इन दिनों सिनेमा में चार फिल्मों के शो चलाए जा रहे हैं। सिनेेमाघर संचालकों का कहना है कि कोरोना के चलते सिनेमाघर लंबे समय तक बंद रहने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में एक बार फिर कोई बड़ा नुकसान न हो इसके लिए सुरक्षा इंतजामों के साथ ही सिनेेमाघरों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें