फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का अधिकारी बनकर ठग लिए 60 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। साइबर ठग ने सेना का अधिकारी बनकर एक महिला से 60 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने किराए का मकान किराए पर लेने के लिए महिला को फोन किया था। कैंट पुलिस ने साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुनीता चमोली के अनुसार उन्होंने अपना मकान किराए पर देने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। इसे देखकर एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि उसे मकान पसंद है। इसके लिए 10 हजार रुपये किराया तय हो गया। उसने कहा कि वह 10 हजार रुपये किराया और 10 हजार रुपये एडवांस कुल 20 हजार रुपये उन्हें फोन पे से भेज रहा है। इसके लिए उसने शुरुआत में एक रुपया भेजने के लिए कहा। सुनीता के बेटे ने एक रुपया भेज दिया। इसके बाद उसने एक लिंक भेजा। इस लिंक पर जैसे ही उन्होंने क्लिक किया तो 20 हजार रुपये कट गए। इसी तरह से उसने गलत बताते हुए तीन लिंक भेज और 60 हजार रुपये ठग लिए। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें